BHILAI BIG BREAKING: गुंडा अमित जोश का एनकाउंटर, दुर्ग पुलिस ने किया ढेर… क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़ में मारा गया गोलीकांड का फरार आरोपी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई।  दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर  भिलाई से आ रही है। कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में फरार आरोपी गुंडा अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसकी मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। इस समय दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला हैं। उन्हें काफी सख्त माना जाता है। इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दरअसल, 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं।

Share This Article