माॅ परमेश्वरी महोत्सव की खुशी होगी दोहरी जब होगा चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी ,,, अध्यक्ष आनंद देवांगन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

माॅ परमेश्वरी महोत्सव की खुशी होगी दोहरी जब होगा चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी ,,, अध्यक्ष आनंद देवांगन

मुंगेली 01 जनवरी 2022// माॅ परमेश्वरी महोत्सव में देवी मां की आराधना के लिए जैसे हम कुछ संकल्प लेते है, नियमों का पालन करते है, व्रत करते है। वैसे ही इस दौरान कोरोना से जीतने के लिए भी कुछ नियम मानने होंगे ,तभी हम अपने परिवार के साथ खुशी-.खुशी महोत्सव मना पाएंगे। देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने बताया कि परमेश्वरी महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रहे है। उन्होने बताया कि परमेश्वरी महोत्सव के प्रथम दिन 05 जनवरी 2022 की सुबह 09 बजे से कलश यात्रा, कार्यक्रम स्थल-भट्ट बाड़ा देवांगन मोहल्ला मुंगेली से निकलकर परमेश्वरी चैक, पडाव चैक होते हुए माॅ अंगारमोती मंदिर पहुॅचेगी तथा माता अंगारमोती के दर्शन के पश्चात् काली मंदिर खर्रीपारा एवं बायपास से होते हुए कार्यक्रम स्थल-भट्ट बाड़ा पहुॅचेगी। तदुपरांत मूर्ति स्थापना, घट स्थापना, कथा परिचय एवं माता परमेश्वरी की सेवा गीत होगी। कथा प्रवचन श्री किशन राव (चांपा वाले) होंगे।

Share This Article