हत्या की खबर मिलते ही स्कूल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में एक ई- रिक्शा चालक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि वह रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके.लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव (36) किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था।
वह ई रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
स्कूल के बाथरूम में शव को देखकर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।स्कूल परिसर में खड़ी थी ई-रिक्शा आस –पास के लोगों की मदद से पुलिस ने युवक की पहचान ई रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया। घटनास्थल के पास ही उसकी ई रिक्शा भी मिली है। बताया जा रहा है कि वह रात में ई रिक्शा चलाने निकला था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा। रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था।