Delhi CM Atishi Oath: दिल्ली में CM पद की शपथ के बाद गुस्से में आतिशी ने BJP को क्या-क्या सुनाया.. देखें वीडियो

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली:-आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पहली बार दक्षिणी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक बनीं आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं। आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पिछले साल 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था।

दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा- यह टीम अरविंद केजरीवाल की है। इसका लक्ष्य केजरीवाल के कार्यों को आगे बढ़ाना है। इसका लक्ष्य मिलकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है क्योंकि सर्दियां आ रही हैं। दिल्ली में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों को मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा और अन्य चीजें मिल रही हैं।

आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। समारोह में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद रहे।

https://youtu.be/-EtKuMWdwvE?si=uXNeibVAocbtiOlj

Share This Article