फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी….छत्तीसगढ़ में रेड: राजनांदगांव के कारोबारी के घर घुसी मुंबई पुलिस, बेटे समेत 4 नाबालिग हिरासत में

राजेन्द्र देवांगन
8 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मामले में मुंबई की स्पेशल पुलिस फोर्स ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छापेमारी की है। पुलिस ने राजनांदगांव के मोबाइल और कम्प्यूटर कारोबारी के बेटे समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरास.मुंबई पुलिस की स्पेशल 5 सदस्यीय टीम कारोबारी के 17 साल के बेटे से पूछताछ कर रही है।

टीम कारोबारी के घर सोमवार रात को डटी रही। वहां से उसे राजनांदगांव के विश्राम गृह लेकर आई है। जहां पुलिस ने साइबर से संबंधित पूरा सेटअप रखा है।मुंबई की स्पेशल पुलिस फोर्स ने 4 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया।लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्तमिली जानकारी के मुताबिक टीम ने लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर लिया है।

इसके साथ ही आरोपी की कार को भी जब्त किया है। सभी की जांच की जा रही है। चारों नाबालिगों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ कर रही है।वहीं मौके पर राजनांदगांव के 5 से 7 जवान शामिल हैं। रात में IG, SP समेत आला अधिकारी मौजूद थे।मुंबई पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त किया है।मुंबई पुलिस साइबर से संबंधित पूरा सेटअप लेकर पहुंची है।

राजनांदगांव के विश्राम गृह में आरोपियों को बैठा कर रखी है।कौन है शातिर नाबालिग आरोपी ?मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़के के पिता का नाम मांगी लाल अग्रवाल है, जो मोबाइल और कंप्यूटर का शॉप चलाते हैं। इनका बड़ा कारोबार है। किसी वजह से शॉप कुछ दिनों से बंद है। कारोबारी का घर पहले डोंगरगढ़ के बेलगांव में था। वहां से राजनांदगांव के सनसिटी में शिफ्ट हो गए हैं। 4 साल से यहां रह रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी के नाबालिग बेटे के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली और डोंगरगढ़ थाने में कई केस दर्ज हैं। इसके पहले भी नाबालिग आरोपी ट्रेन को उड़ाने की धमकी दे चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी के बाद पैंसजर्स को बाहर निकाला गया।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सोमवार (14 अक्टूबर) को मुंबई से उड़ने वाली फ्लाइट बम की धमकी दी गई। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार थे। एयर इंडिया का विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरा। सभी पैसेंजर्स को विमान से उतारा गया। इसके बाद विमानों को आइसोलेशन में रखकर जांच की गई।बम नहीं मिला, सभी सुरक्षितविमान की जांच के बाद बम जैसी किसी वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और मामला खतरे से बाहर हैं। बम की धमकी और अफवाह को फैलाने वाले को लेकर टीम ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी की।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम बनाई है। पूरी टीम को लीड 2015 बैच के IPS मनीष कलवानिया कर रहे हैं। फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला पिछले 5 दिनों में फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है। 9 अक्टूबर को लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी।फ्लाइट में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। जांच के चलते पैसेंजर्स करीब 5 घंटे एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।कोलकाता जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी कोलकाता जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। सुबह फ्लाइट नंबर AI 100 में उड़ान भरने के तुरंत बाद समस्या का पता लगते ही इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की गई।एअर इंडिया यात्रियों के लिए जल्द से जल्द दूसरे विमान की व्यवस्था कर रही है। साथ ही फ्लाइट कैंसिलेशन पर पूरे पैसे रिटर्न करने की भी पेशकश की गई है।

विमान में सवार कुल यात्रियों की संख्या की जानकारी नहीं मिली है।1 और 2 जून को लगातार दो दिन मुंबई एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

6 महीने में फ्लाइट में धमकी के 6 बड़े मामले…

21 अगस्त: एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था। तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई थी। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

जांच में कुछ नहीं मिला।3 जून: अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। अकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट में एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में सिक्योरिटी अलर्ट मिला था।

इसके बाद सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई।2 जून: पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मई में फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े दो मामलेयह तस्वीर 28 मई की है। इसमें फ्लाइट क्रू और पैसेंजर्स इमरजेंसी गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।28 मई: दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-2211 में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में दो बच्चे सहित 176 लोग सवार थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पैसेंजर्स और फ्लाइट क्रू को अपने सामान के साथ स्लाइड के जरिए बाहर निकलते हुए देखा गया। इस घटना के बाद इंडिगो ने SOP का पालन नहीं करने के लिए दो पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स को हटा दिया था।31 मई: दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट UK 611 में शुक्रवार (31 मई) की दोपहर बम की खबर मिली थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को फ्लाइट में बम होने वाला एक कॉल आया था। इसके बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की।.

Share This Article