राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की प्रांतीय अध्यक्ष बनी डॉ नीरज नन्दनी,
रीता बरसैयां को मिला
जिलाध्यक्ष का दायित्व

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

21-सितंबर,2020

हरीश माड़वा की रिपोर्ट:-

बिलासपुर-(सवितर्क न्यूज़) राष्ट्रीय महिला काव्य मंच (रजि) की छत्तीसगढ़ राज्य की अध्यक्ष डॉ.नीरज अग्रवाल नन्दनी एवं जिलाध्यक्ष रीता बरसैयां को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश पाल पूर्व अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने मनोनीत किया। ज्योति मिश्रा जी ने अपना कार्यकाल बेहतरीन ढंग से संचालित किया एवं मन से मंच तक के इस सफ़र में बिलासपुर की अनेक प्रतिभाओं को एक ही मंच से जोड़ा।
नीरज अग्रवाल एक बेहतरीन कवियित्री, एवं साहित्यकार है, अनेकों साहित्यिक सम्मान से आपको भारत के अलग अलग क्षेत्रो में सम्मानित किया गया, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदम् सम्मान, नीरज साहित्य रत्न, अटल साहित्य सम्मान, सुर साधक, काव्य गौहर, कवि कोविंद, जैसे अनगिनित साहित्य सम्मान से आपको सम्मानित किया गया। अनेकों साहित्यक साँझा संकलन, एवं एकल पुस्तकें प्रकाशित हुईं, अंतराष्ट्रीय कवि, हसन काजमी, अम्बिका अम्बर, सौरभ सुमन, अनिल अगरवंशी, सुरेंद्र दुबे के साथ मंच साझा किया एवं शौर्य कस्तूरी समाचार पत्र के साहित्यिक पृष्ठ की सम्पादिका भी हैं, आपके सम्पादन में -तेरी मेरी कहानी, साँझा संग्रह, साहित्य सरिता काव्य प्रवाह पुस्तक प्रकाशित हुई, अनेक पत्र पत्रिकाए में आपकी कहानी एवं कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं।
रीता बरसैयां रचनाकार मंच की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष, एवं लोकजंग में नियमित कविताएं प्रकाशित होती है,
साहित्य समाज का दर्पण है, साहित्य ही वह सेवा है, जो आत्मा से परमात्मा का दर्शन करवाती है, लेखनी ही मनोभावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति है, रीता बरसैयां साहित्य के क्षेत्र में अनेकों कार्यक्रम करेगी, जिससे समाज को अधिक से अधिक लाभ मिले।

Share This Article