रिश्तेदार ने डेढ़ साल की बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

20-सितंबर,2020

दमोह-{सवितर्क न्यूज़} घटना मध्य प्रदेश के दमोह की है।एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने डेढ़ साल की एक मासूम को हवस का शिकार बनाया. जिले के जबेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले देवतरा टपरिया नाम के गांव में एक आदिवासी परिवार में उसका एक रिश्तेदार आया था. घर पर आए मेहमान की खातिरदारी के लिए रात 8 बजे घर की महिला अपनी दो बेटियों को छोड़कर बाजार सब्जी लेने चली गई. तभी प्रमोद नाम के दरिंदे ने उसी घर मे डेढ़ साल की मासूम को शिकार बना डाला।

जब बच्ची की मां घर लौट कर आई तो मासूम खून से लथपथ मिली और प्रमोद गायब था. घर में मौजूद दूसरी बेटी ने दरिंदे की करतूत के बारे में बताया. पीड़ित परिवार ने जबेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और मासूम को इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया.
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षतक शिवकुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ साल साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था. बच्ची की मां रिश्तेदार के लिए सब्जी लेने बजार गई थी. जब मां सब्जी लेकर आई बच्ची कमरे के अंदर रो हो रही थी और आरोपी जब तक भाग चुका था.
पुलिस टीम ने 6 घंटे के अंदर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और आगे मामले की जांच की जा रही है. इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की जा रही.

Share This Article