तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफतार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे

मनोज शुक्ला,राजधानी रायपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के कब्जे से पुलिस ने नौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि युवक नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धार दबोचा गया है।जानकारी के मुताबिक तस्कर मोहम्मद अस्लम खान नागपुर से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर उसे खपाने के लिए निकला था। बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी ने नागपुर से आते-आते कई ढाबों में भी ब्राऊन शुगर की सप्लाई किया है। जिसके बाद अब तस्कर का अगला टॉरगेट रायपुर के क्लब और बार था। लेकिन तस्कर के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। रायपुर के उद्योग भवन इलाके से पुलिस ने तस्कर को धर दबोचा।तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि उद्योग भवन के पास ब्राऊन शुगर लेकर आरोपी मोहम्मद अस्लम खान घूम रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर युवक की तलाशी गई। उससे पूछताछ की गई। पुलिस टीम को तलाशी में युवक के कब्जे से 75 पुड़िए में लगभग 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ब्राउन शुगर को नागपुर से लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के गो-गांव से करीब 3 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी संजय धीवर उर्फ (लंगड़ा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे जब्त गांजे की कीमत लगभग 21 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के दिशा कॉलेज के पास से 860 नग नशीली टेबलेट के साथ आरोपी रानू दुबे को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। राजधानी पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपित संजय धीवर को तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है जहां सीएसपी आजाद चौक अंकिता शर्मा और थाना प्रभारी गिरीश तिवारी के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर सोनाडोगरी नाला के पास रिंग रोड नंबर दो के किनारे संदेही को पकड़ा। जिसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से तकरीबन तीन किलोग्राम गांजा मिला। वहीं आरोपित के पास गांजा की बिक्री रकम 1200 रुपये भी जब्त की गई।

Share This Article