ब्रेकिंग न्यूज़:-अवैध अनाथ आश्रम का संचालक गिरफ्तार,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़:-अवैध अनाथ आश्रम का संचालक गिरफ्तार

मनोज शुक्ला:-रायपुर, राजधानी के नवा रायपुर इलाके में अवैध अनाथ आश्रम से 20 बच्चों को मुक्त कराए जाने के मामले में पुलिस ने आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। यहां तीन दिन पहले ही महिला बाल विकास की टीम ने छापा मारकर इनमें 10 लड़के और 10 लड़कियां को छुड़ाया था। इसके बाद इस अवैध आश्रम पर कार्रवाई के लिए पुलिस को चिट्‌ठी लिखी थी। जिसके बाद राखी थाना पुलिस ने सोमवार शाम को संचालक नरेश महानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने एक बच्चे को रखने एक बच्चे को रखने का 3-3 हजार परिजनों से लिए थे। वहीं पुलिस को शक है कि आरोपी मानव तस्करी करता था। पुलिस ने बताया है कि दुर्ग जिले के रिसाली का रहने वाला नरेश महानंद लाइफ शो फाउंडेशन एनजीओ का संचालक है। उसने नवा रायपुर के सेक्टर 29 में मकान किराया पर लिया था और वहां पर अवैध रूप से बालगृह खोल लिया। जहां पर बालाघाट, मंडला और दुर्ग-भिलाई के बच्चों को रखा हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि संचालक बच्चों को वहां पढ़ाया करता था। इसके अलावा उसने बच्चों के परिजनों से पैसा भी लिया था।

Share This Article