बिलासपुर= सेंट्रल जेल में फिर हुआ गैंगवार, दशहरा की शाम कैदियों के बीच झड़प, एक घायल सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों की पुरानी दुश्मनी जेल के बाहर से चली आ रही थी।

Rajjab Khan
2 Min Read

CG News : बिलासपुर। सेंट्रल जेल में दशहरा की शाम उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में हत्या के आरोपी लोकेश तिवारी ने नशीली कफ सिरप बेचने के आरोप में बंद नवीन निर्मलकर पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे नवीन घायल हो गया। घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जेल प्रहरी ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कर दिया।

CG News : सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों की पुरानी दुश्मनी जेल के बाहर से चली आ रही थी। लोकेश तिवारी ने सिरगिट्टी इलाके में नवीन के माता-पिता पर हमला करवाया था, जिसका बदला नवीन ने जेल में लेने की कोशिश की थी। नवीन निर्मलकर पहले हत्या के आरोप में जेल में था, और हाल ही में दुर्ग जेल से रिहा हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद उसे फिर से नशीली कफ सिरप बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया था।

CG News : घटना जेल के डी खंड में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई, जब नवीन आशीर्वाद लेने के लिए गया था। इस दौरान लोकेश ने उस पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article