ऊंचाई और वजन से बच्चों के पोषण स्तर की मिलती है जानकारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऊंचाई और वजन से बच्चों के पोषण स्तर की मिलती है जानकारी

तारणी राठौर जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर -कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि उम्र के साथ- साथ बच्चों के विकास का पता लगाने उसकी ऊंचाई और वजन लिया जाता है। उन्होंने जिले के 0 से 5 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों का वजन करवाने के निर्देश दिए हैं। बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन करना आवश्यक होता है। वजन कराने से बच्चों के पोषण और शारीरिक विकास की सही जानकारी मिल पाती है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील कर कहा है कि उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के सुपोषण पर विशेष ध्यान दें और उन्हें पौष्टिक आहार जरूर दें।

पौष्टिक आहार से बच्चों में शारिरिक और मानसिक विकास होता है। जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार के दौरान बच्चों के सेल्फी लेने के लिए सेल्फी जोन भी बनाए गए है। जिसमें पोषक आहार, वजन त्यौहार आदि के महत्त्व के संबंध में संदेश लिखा हुआ है। छत्तीसगढ़ में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को सुपोषित बनाने के लिए लगातार पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। विगत ढाई साल में जिले में कुपोषण की दर में कमी आई है।

Share This Article