नगर सेवा कर्मचारी के पति का मर्डर, मौके पर पहुंची पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नगर सेवा कर्मचारी के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर पर कोई नहीं था। हत्यारों ने सूनेपन का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंगापुर बस्ती का है।.मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ नगर सेवा में पदस्थ सुक्रिता सिंह कंवर और उसका पति शिव प्रसाद कंवर अपने 4 बच्चों के साथ सिंगापुर बस्ती में निवास करते हैं।

उनकी 3 बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियां बाहर पढ़ाई कर रही हैं। वहीं बेटा साथ में रहता है।कोरबा में नगर सेवा में पदस्थ महिला कर्मचारी के पति की हत्या।

बड़ा बेटा डांडिया खेलने दोस्तों के साथ गया थाबताया जा रहा है कि सोमवार की रात लगभग 7 बजे सुक्रिता सिंह कंवर प्रयाग छात्रावास में ड्यूटी पर चले गई। वहीं उसका बड़ा बेटा डांडिया खेलने दोस्तों के साथ चला गया। घर पर शिव प्रसाद कंवर अकेले था।

लगभग रात 8 बजे मृतक के ससुर मंगल सिंह कंवर अपनी बेटी के घर पहुंचे।खून से लथपथ पड़ी थी लाशइस दौरान घर का मेन गेट खुला हुआ था। वहीं घर के बरामदे में खून से लथपथ शिव प्रसाद कंवर की लाश पड़ी हुई थी।

यह देखकर वह चीख-पुकार मचाने लगे। इस दौरान बस्ती के लोग घरों से बाहर निकले। इसके बाद मर्डर की जानकारी पुलिस को दी गई।कोरबा में हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीसूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। वहीं आरोपी को पकड़ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वाड के ट्रेनर सुनील और बाघा को बुलाया गया है।

सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि बताया जा रहा है कि शिव प्रसाद के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article