MP Weather Update: MP में शुरू हुआ गर्मी का तांडव, भोपाल 39 डिग्री पार, नर्मदापुरम सबसे गर्म,

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

MP -अप्रैल की शुरुआत होते ही प्रदेश में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री बढ़ गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा। दोपहर के वक्त 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लू जैसे हालात बना दिए।मध्य प्रदेश भोजन

अगले दो दिन और तपा सकता है एमपी

IMD की मानें तो आने वाले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में 7 अप्रैल से लू चलने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

इस बार टूटेगा का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार अप्रैल की गर्मी पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 2019 में भोपाल में 43.7 डिग्री पारा दर्ज हुआ था, जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। इस बार तापमान इससे भी ऊपर जा सकता है।

कहां कितना तापमान रहा? शहर अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम 42.2 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो 39.4 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 39.4 डिग्री सेल्सियस
धार 39.1 डिग्री सेल्सियस
गुना 39.0 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 39.0 डिग्री सेल्सियस
इंदौर 38.8 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 38.5 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 38.0 डिग्री सेल्सियस
खरगोन 38.2 डिग्री सेल्सियस

रात में कहां सबसे ठंडा रहा?
शहर

न्यूनतम तापमान
पचमढ़ी 14.6 डिग्री सेल्सियस
सीधी 15.2 डिग्री सेल्सियस
कल्याणपुर (शहडोल) 15.3 डिग्री सेल्सियस
गिरवर (शाजापुर) 16.3 डिग्री सेल्सियस
देवरा (सिंगरौली) 16.8 डिग्री सेल्सियस
कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पांढुरना: 0.3 मिमी सौसर: 0.1 मिमी

कब मिलेगी राहत?

मौजूदा समय में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन 8 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि 7 अप्रैल तक गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

Share This Article