बारूद से भरी टैंकर पलटी, लाखों रुपये के नुकसान की जताई जा रही संभावना

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारूद से भरी टैंकर पलटी, लाखों रुपये के नुकसान की जताई जा रही संभावना

राजेश देवांगन,कोरबा _कुसमुण्डा खदान में फिर एक हादसा हुआ है,हालांकि इस हादसे में की किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, वही बारूद से भरी टैंकर के पलटने से कम्पनी को लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:00 बजे कुसमुण्डा विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट से बारूद भरकर निकली ट्रक क्रमांक CG12AT2508 कुसमुण्डा खदान में अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में ट्रक का केबिन जिसमे चालक व परिचालक बैठते हैं वह यथावत रहा, वहीं पिछला हिस्सा जिसमे बारूद से भरी टैंक पलट गई, जिसमे सबसे पहले जेक उठाने वाली तरल पदार्थ हाइड्रोलिक जमीन पर बहने लगी, वही केबिन और टैंकर से सम्पर्क में आने वाले सभी पार्ट्स व केबल टूट गए, हादसे के बाद से पलटे हुए टैंकर को उठाने की कवायद जारी है,बताया जा रहा है कि टैंकर को उठाने से सारा बारूद बाहर निकल सकता है,जिससे आईबीपी कम्पनी को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।आपको बता दें आईबीपी प्लांट से आने वाली बारूद को खदान की जमीन में ड्रिल कर भरा जाता है,जिससे ब्लास्टिंग होती है और कोयले का उत्पादन सुगमता से होता है। कुसमुण्डा से ओम गभेल की जमीनी रिपोर्ट, बात करें आईबीपी प्लांट की ट्रकों के बार-बार हादसों की तो बीते कुछ माह पूर्व मानिकपुर खदान में भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ था,जिसमे पूरी ट्रक खाई में समा गई थी, और आज हुए हादसे में ट्रक से टैंकर ही उतर गया, नाम नही बताने की शर्त पर आईबीपी प्लांट के कर्मचारी बताते है कि इन ट्रकों का ठीक से मेंटेनेंस कार्य नह होता,जिससे कभी ब्रेक न लगना,कभी ऐसे हादसों का हो जाना होता है। आईबीपी प्लांट की ट्रकों का इस तरह से माह दर माह खदानो में दुर्घटनाग्रस्त होना चिंताजनक है, इस पर जिम्मेदार प्रबन्धन को ध्यान देना होगा जिससे जानमाल की सुरक्षा हो सके और आने वाले भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न घटे

Share This Article