शराब घोटाले के CBI केस में मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी !

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति (शराब) घोटाला से जुड़े सीबीआई केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है. दोनों को आज तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया है.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई को के कविता के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया. आज कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी. कविता को सीबीआई ने इस मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने 7 जून को के कविता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

अब तक 18 लोगों को गिरफ्तारी: कोर्ट ने ईडी की ओर से के कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर 29 मई को संज्ञान लिया था. इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता शामिल हैं. संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है.

बता दें, 21 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था. ईडी के मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट अंतरिम जमानत दे चुका है. केजरीवाल ने सीबीआई गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर हाईकोर्ट ने 17 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था. ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था.

Share This Article