नक्सल ऑपरेशन पर बघेल बोले-कांग्रेस सरकार के विकास का फल: दुर्ग में कहा- जवानों को खरोंच तक नहीं आई, इसके लिए सभी को बधाई

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंगा आरती में भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल शनिवार देर शाम भिलाई के सुपेला स्थित शीतला तालाब में गंगा आरती के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 30 नक्सलियों के मारे जाने की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि ये उनकी सरकार के किए गए विक.बघेल ने कहा कि जो 30 नक्सली आज मारे गए हैं वो उनकी सरकार में किए गए विकास कार्यों का फल है। उन्होंने कहा कि इसमें एक भी जवान को खरोंच तक नहीं आई इसके लिए सभी जवान बधाई के पात्र हैं।

भिलाई के शीतला तालाब में भव्य गंगा आरती कार्याक्रम का आयोजनआज ना जाने कितने 6 महीने बीत चुकेवहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि ननकी राम कंवर जब गृह मंत्री थे और डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने भी कहा था कि हम 6 महीने में नक्सलवाद खत्म कर देंगे। आज ना जाने कितने 6 महीने बीत चुके हैं।बघेल ने कहा कि देखिए यह नक्सलवाद को हम बहुत पीछे धकेल चुके हैं।

यह जो ऑपरेशन हुआ है, वह नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बीच अबूझमाड़ इलाके में हुआ है। हमने इंद्रावती में 2 बड़े पुल बनाए हैं। वहां सड़कें बनाई, आंगनबाड़ी केंद्र खोले, पीडीएस शॉप खोले। इससे वहां का विकास और लोगों का विश्वास दोनों बढ़ा है।नक्सलियों के मारे जाने पर पूर्व सीएम बघेल ने जवानों को दी बधाईऑपरेशन के लिए जवान जिस पुल से गए वो कांग्रेस सरकार में ही बनाबघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लोगों को 5000 पट्टे बांटे गए।

इससे लोग मुख्य धारा से जुड़े। नक्सली ऑपरेशन के लिए जवान जिस पुल से गए वो कांग्रेस सरकार में ही बना है। उनकी सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया। लोगों का विश्वास जीता। आज जो सफलता मिली है उसके लिए जवानों को बहुत बहुत बधाई।भाजपा सरकार के असहयोग की वजह से नहीं हुई झीरमकांड की जांचझीरम घाटी कांड की सच्चाई अब तक बाहर नहीं आने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमे जांच में सहयोग नहीं किया।

जब हम पांच साल सरकार में थे, हमने NIA से कहा, मंत्रालय से कहा, गृहमंत्री से भी कहा, लेकिन उन्होंने जांच की अनुमति नहीं दी। पूर्व सीएम ने कहा कि अब जब कोर्ट से आदेश मिल गया है तो अब ये जांच क्या करेंगे वो हमें समझ आ रहा है।हाइवा से महिला की मौत पर खड़े किए सवालदुर्ग जिले में हाइवा की चपेट में आने हुई महिला की मौत को भी पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया। उन्होंने कहा कि नो एंट्री वाले एरिया में भारी वाहनों की आवाजाही ने आज एक स्कूटी सवार महिला की जान ले ली।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है कि किस तरह से अनियंत्रित हाइवा ने महिला को अपनी चपेट में लिया है।इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए1- भूपेश बोले- मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने की कोशिश:पूर्व सीएम ने CJI को लिखा पत्र, कहा- हो रही साजिश; निष्पक्ष जांच की मांगछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) को चिट्ठी लिखी है।

पत्र के जरिए उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेश के मुताबिक जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने कोशिश की जा रही है। पूर्व सीएम ने आगे लिखा है कि मेरे खिलाफ रची जा रही साजिशों की स्वतंत्र जांच के निर्देश दिए जाएं। यहां पढ़िए पूरी खबर2- CM साय बोले-भूपेश और उनके लोग फ्यूज बल्ब की तरह:पूर्व मुख्यमंत्री ने PM को कहा था प्रचार मंत्री, वेटलिफ्टिंग-कस्टर में UP पुलिस बनी चैंपियनछत्तीसगढ़ के भिलाई में CM विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल और उनके लोग फ्यूज बल्ब हैं।

पांच साल बड़े-बड़े वादे कर वे जनता का विश्वास नहीं जीत पाए। जनता ने उन्हें चुनाव में उखाड़ फेंका। उसी तरह उनकी बात का कोई औचित्य ही नहीं है।

Share This Article