दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई सुपेला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया।

इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस शव को मरचुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है।.सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली की नेहरू नगर के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

उसमें युवती की मौके पर मौच हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया।दुर्घटना स्थल पर पड़ा युवती का शव और लगी भीड़पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई।

वो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है। वो स्कूटी में रायपुर जा रही थी। वो जैसे ही नेहरू नगर भिलाई के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

वह ट्रक जिससे हुई दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

Share This Article