LPG सिलेंडर की कीमत में लगी आग! फिर बढ़े दाम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement



दिल्ली। बजट के बाद एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। दिल्ली से पटना और श्रीनगर से चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 1 अगस्त से बदलाव हुआ है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर आज यानी 1 अगस्त से 6.50 रुपये, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये, मुंबई में 7 रुपये और पटना में एलपीजी सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है।
दिल्ली में 1 अगस्त यानी आज कॉमर्शियल सिलेंडर 1652.5 रुपये का मिलेगा। इंडेन का यह सिलेंडर एक जुलाई को यह 1646 रुपये का था। इसमें 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां अब भी 14 किलो वाला सिलेंडर 803 रुपये का ही है। वहीं, 10 किलो वालो कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 574.5 रुपये में मिल रहा है। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर तो अपने पुराने रेट 829 रुपये पर ही मिल रहा है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से यह 1756 रुपये की जगह 1764.5 रुपये में मिलेगा। यहां 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यहां 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 593 रुपये है।

Share This Article