मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम 7 सितंबर

  • शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे।
  • 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।
  • रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगेे। 
  • रात्रि 9 बजे नटवर स्कूल से सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।

कार्यक्रम 8 सितंबर

  • प्रात: 10.35 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम आयेंगे
  • प्रात: 10.45 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे
  • प्रात:10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • पूर्वान्ह 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share This Article