महादेव सट्टा एप्प में फंसे कारोबारी ने की आत्महत्या, जहर पीकर दी जान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प में फंसे एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली हैं। मृतक का नाम संदीप बग्गा हैं। जिसने जहर पीकर जान दे दी है। वहीं मरने से पहले मृतक कारोबारी ने एक सुसाइड नोट लिखा हैं। यह पूरा मामले राजधानी  रायपुर स्थित सिविल लाइन क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।

मृतक ने सुसाइड नोट में धमकी मिलने का जिक्र किया हैं। इसके साथ ही इस नोट में उन्होंने लिखा है कि महादेव सट्टा के पैनल ऑपरेटर नीतीश मित्तल से उनके द्वारा पैसा मांगने और लेनदेन कारने के मामले पर जान से मारने की धमकी मिलने की वजह से डर कर उन्होंने खुदकुशी करने का जिक्र किया हैं। ऐसे में इस मामले में आत्महत्या करने लिए उकसाने के सन्दर्भ में पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं.फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

Share This Article