प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नगर भाजपा के दक्षिण मंडल की इमलीपारा स्थित केशरवानी भवन एवं मध्य मंडल की भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित किया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प तो है ही साथ ही बिलापसुर में अभी तक कांग्रेस शासनकाल के 2 वर्षो में एक भी विकास कार्य प्रारंभ नही हुआ। उक्त उद्गार प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नगर भाजपा के दक्षिण मंडल की इमलीपारा स्थित केशरवानी भवन एवं मध्य मंडल की भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधि

करते हुए कही। श्री अग्रवाल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं द्वारा जिस प्रकार से लूट मचा रखी है प्रदेश की जनता भयभीत है। भ्रष्टाचार चरम पर है, कांग्रेस के नेताओं की नजर दूसरों की जमीन एवं मकान कब्जा करने में लगे हुए है। वहीं रेत के दामों में बेतहासा वृद्धि कर दी गई, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार अपने मकानों का निर्माण नही करा पा रहा है। शराब के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि कर सरकार के नेता मंत्रीगण पैसा कमाने में पूरी अपनी ऊर्जा लगा रखे है। वहीं प्रदेश भर में गांव-गांव, गली मोहल्लों में अवैध शराब का धंधा प्रशासन के छत्र-छाया में फल फूल रहा है, विकास की तो बात ही छोड़ों इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान स्मार्ट सिटी के लिए बिलासपुर के विकास हेतु अरबों रूपए मंत्री एवं विधायक होने के नाते जो हमने राशि स्वीकृत कराई थी उसे ही खर्च नही कर पा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 साल के अंदर बिलासपुर में विकास कार्य हेतु 10 करोड़ रूपए की घोषणा तो कर दी लेकिन एक करोड़ तक के काम प्रारंभ नही हो पाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 2023 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार बैठी है। भाजपा कार्यकार्य मुखर होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ने तैयार है। कांग्रेस ने जो वायदे जनता से किए थे उसे पूरा करना ही होगा। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने आगामी दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की।बैठक में प्रमुख रूप से अमरजीत दुआ, विभा राव, अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल, विनोद सोनी, धीरेन्द्र केशरवानी, मनीष शुक्ला, महेश चंद्रिकापुरे, राजेश मिश्रा, दीपक सिंह, गोपी ठारवानी, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत सहारे, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, कमल कौशिक, बल्लू हरियाणी, प्रभा तिवारी, उमाशंकर जायसवाल, राजेश रजक, केदार खत्री, ऋषि उपाध्याय, प्रभु विश्वकर्मा, किशलय श्रीवास्तव, दुर्गेश पाण्डेय, सतीश यादव, संजय मुरारका, रौशन सिंह, कैलाश गुप्ता, जवाहर बांधेकर, श्रवण सोनी, अवि साहू, छोटेलाल महिलांगे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share This Article