Chhattisgarh Sukma:थाना पुसपाल पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर की गई बड़ी कार्यवाही…अवैध शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार …

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञानवती भदोरिया

Chhattisgarh Sukma:थाना पुसपाल पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर की गई बड़ी कार्यवाही…अवैध शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जिला सुकमा में सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के मार्ग दर्शन एवं किरण चव्हाण, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा, श्री ओम चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन व श्री तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत् मुखबीर की सूचना पर थाना पुसपाल से निरीक्षक श्री प्रमोद कश्यप के हमराह स्टाफ दिनांक 04.11.2022 को ग्राम नेतानार मंदिरपारा निवासी भूपेश कश्यप पिता हुंगा राम कश्यप उम्र 27 वर्ष के किराना दुकान की तलाशी लेने पर अलग-अलग कंपनी के अंग्रेजी शराब कुल 60 नग बीयर एवं व्हीस्की बरामद किया गया, अवैध शराब के संबंध में पुछताछ पर आरोपी भूपेश कश्यप द्वारा सीमावर्ती राज्य ओड़िशा के मलकानगिरी से लाकर बिक्री करने हेतु रखना करने बताया गया। उक्त कृत्य पर आरोपी के विरूद्ध थाना पुसपाल में अप.क्र. 09/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप, सउनि बनवाली सोनकर, प्रआर. अश्वन सुरोजिया, मोहन मण्डावी, किरण साहनी, कट्टम रामा, स.आर. गंगलू नेगी का विशेष सहयोग रहा।



Share This Article