CG: राजस्व मंत्री के बेलगाम गाड़ी ने 2 बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर 1 की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग ….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG: राजस्व मंत्री के बेलगाम गाड़ी ने 2 बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर 1 की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग …

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की सरकारी गाड़ी ने दो युवकों को ठोकर मार दी. घटना में एक की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है. इस हादसे के वक्त गाड़ी में मंत्री जयसिंह अग्रवाल मौजूद नहीं थे.

इस मामले में अब स्टेट गैरेज अधीक्षक ने राजस्व मंत्री के निज सहायक से इसका जवाब भी मांगा है कि किन परिस्थितियों और किसकी अनुमति से सरकारी वाहन रायपुर से दुर्ग पहुंची.

पाटन पुलिस ने बताया कि, ग्राम लोहरसी और तर्रा के बीच बुधवार को शाम को मंत्री जयसिंह अग्रवाल का वाहन क्रमांक नंबर (सीजी 02 एजी 0011) को चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ग्राम लोहरसी निवासी प्रकाश कुमार चंद्राकर 30 वर्ष को चपेट में लिया. घटना में उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक को भी चोट आई है. वाहन चालक बाइक सवार को ठोकर मार कर फरार हो गया था. लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा पाटन थाने का घेराव करने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार को जप्त कर चालक को पकड़ लिया है.

घटना इतनी खतरनाक थी कि कार चालक बाइक सवार युवकों को 30 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया. लोगों ने करीब पाटन थाने को डेढ़ घंटे तक घेर कर रखा था. मृतक जामगांव स्थित एचपी गैस एजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत था. जिसका एक 4 साल का बेटा भी है. खबर लगने पर एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, टीआई समेत पुलिस बल पहुंच गई थी. लोगों को काफी समझाइश दी गई. लेकिन सभी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे.

Share This Article