रफ्तार ने छीनी पांच जिंदगियां, कार को टक्कर मारने के बाद फरार हुआ बस चालक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जगदलपुर रोड में 5 युवकों की मौत, बस ने कार को मारी ठोकर
जगदलपुर। प्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में हर रोज कई बड़े सड़क हादसे होते हैं। इसी बीच जगदलपुर से एक और बड़े सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई है। मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा हादसा जगदलपुर से लगे मेटावाडा पुल के पास हुआ है। इस हादसे में जगदलपुर की ओर से आ रही यात्री बस ने कार को ठोकर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article