बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ में डिप्टी सीएम पद के दावेदार तारकिशोर (बीच में) और रेणु देवी।

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने सोमवार शाम 4.35 बजे राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ में डिप्टी सीएम पद के दावेदार तारकिशोर (बीच में) और रेणु देवी।

नीतीश कुमार ने आज राजभवन में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ 4 बार के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। वो वैश्य समुदाय से आते हैं और डिप्टी सीएम पद के भी दावेदार माने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम की एक और दावेदार रेणु देवी को भी शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण में अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। शाह और नड्डा पहली पंक्ति में बैठे, पर इस कतार में सुशील मोदी का नाम नहीं था।

इन्होंने ली शपथ

तारकिशोर (64 वर्ष): 4 बार कटिहार से विधायक। सुशील मोदी के करीबी।

रेणु देवी (60 वर्ष): बेतिया से विधायक। पिछली नीतीश सरकार में भी मंत्री थीं। अति पिछड़ा वर्ग से आती हैं।

विजय चौधरी (63 वर्ष): पिछली विधानसभा में स्पीकर थे। नीतीश के करीबी। इस बार सरायरंजन से जीते हैं। यहां से 6 बार से विधायक हैं।

विजेंद्र यादव (74 वर्ष): सुपौल से 1990 से लगातार विधायक हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे।

ताजपोशी में तेजस्वी नहीं

राजद नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो रहे। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी दो दिन से घर से बाहर ही नहीं निकले। तेजस्वी ने हार नहीं मानी है। वे चुनाव नतीजों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली में विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं। इस वजह से महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वाम दल) भी शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट कर रहा है। उधर, लोजपा को समारोह का न्योता नहीं मिला है। इस वजह से चिराग पासवान और उनकी पार्टी के इकलौते विधायक शपथ ग्रहण में नहीं जा रहे।

दो उपमुख्यमंत्रियों की चर्चा, पर एक पर भी आफत
भाजपा के तारकिशोर प्रसाद डिप्टी सीएम हो सकते हैं, इसकी संभावना भास्कर ने रविवार दोपहर NDA की बैठक के दौरान सबसे पहले सामने लाई थी। रविवार शाम से रेणु देवी का नाम भी डिप्टी सीएम के रूप में सामने किया जाता रहा। लेकिन, हकीकत यह है कि भाजपा सोमवार को 10 बजे तक इन दोनों में से किसी नाम को फाइनल नहीं कर सकी है।

तारकिशोर और रेणु दोनों अंडरग्रेजुएट हैं और इनके अनुभव को लेकर भी भाजपा के अंदर खासा गतिरोध है। इसी कारण पार्टी किसी भी नाम को अपनी तरफ से कन्फर्म नहीं कर रही। अब तक भाजपा की ओर से राजभवन को मंत्रियों की भी सूची इसी कारण नहीं भेजी गई है।

हिस्सेदारी; पुराने मंत्रियों में से 13 को फिर मौका

सुशील मोदी अलग-थलग

नीतीश के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम की राह से दूर हुए सुशील कुमार मोदी अलग-थलग दिखे।
नीतीश के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम की राह से दूर हुए सुशील कुमार मोदी अलग-थलग दिखे।
स्पीकर भाजपा का होगा
इस बार स्पीकर भाजपा का होगा। सोमवार दोपहर तक अमरेंद्र प्रताप सिंह और नंदकिशोर यादव के नाम की चर्चा थी। अब नंदकिशोर का नाम आगे चल रहा है। अमरेंद्र को मंत्री बनाया जा रहा है। वे आरा से विधायक हैं। इससे पहले वे डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। वहीं, यादव पटना साहिब से विधायक हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछली बार स्पीकर रहे विजय कुमार चौधरी को भी मंत्री बनाया जा रहा है।

Share This Article