दर्दनाक हादसा,,,रेस लगाने के चक्कर में तीन दोस्तों ने गंवाई जान, दो की हालत गंभीर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दर्दनाक हादसा,,,रेस लगाने के चक्कर में तीन दोस्तों ने गंवाई जान, दो की हालत गंभीर

(संवाददाता मनोज शुक्ला)

रायपुर से आरंग की ओर जा रही तेज रफ्तार कार छेरीखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में दो युवतियों सहित तीन युवक सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। रायपुर से आरंग की ओर जा रही तेज रफ्तार कार छेरीखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में दो युवतियों सहित तीन युवक सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अनिशा, शरीन बनेचा और सिद्धार्थ जैन बताया जा रहा है।

दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे हुआ हादसा मंदिरहसौद पुलिस के मुताबिक बुधवार करीब 4 बजे कोरेला अल्टीस (सीजी 04 डीएक्स 3200) रायपुर से आरंग की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार सौ से अधिक थी। सिब्बल पैलेस के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दो-तीन पलटा खाते हुए रायपुर की दिशा में मुड़ गई। इसमें दोनों युवतियां और एक युवक को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामकृष्ण केयर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक युवक को जांजगीर-चांपा के सक्ती का रहने वाला बताया रहा है। बताया जा रहा है कि दो कारों में रेस की वजह से हादसा हुआ है।

Share This Article