प्रदेश में कोरोना के 235 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कोरोना के 235 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 235 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 185 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है.

आज रायपुर में 67 कोरोना मरीज, दुर्ग में 30, बिलासपुर में 35, राजनांदगांव में 16 और जशपुर में 13 कोरोना मरीज मिले हैं. बिलासपुर में 2 और दुर्ग में 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 6 हजार 693 लोग ठीक हो चुके है.

अभी तक कोरोना से 3 हजार 851 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 990 है. प्रदेश में आज 25 हजार 669 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया है.

Share This Article