तोरवा पुलिस के हत्थे चढ़े 2 मवेशी तस्कर,6 मवेशी समेत 1 पिकप वाहन जब्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को पकड़ा है । इन तस्करों के पास से 6 मवेशी और एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह मटियारी से सिलपहरी इन मवेशियों को ले जा रहे थे जिसके बाद सिलपहरी से इन्हें दूसरे बूचड़खाने ले जाया जाता। मुखबिर से सूचना पाकर तोरवा पुलिस ने हेमुनगर ओवर ब्रिज के पास घेराबंदी की। यहां पिकअप वाहन में लालखदान निवासी जैनुल आब्दीन और पेंड्री निवासी साहेब लाल कुर्रे पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने जब इन्हें रुकवाया तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने यह बताया कि वह मवेशियों को सिलपहरी लेकर जा रहे थे जिसके बाद यहां से उन्हें उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने भेज दिया जाता। पुलिस ने इनके पास से 6 मवेशी और घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया है साथ ही इनके मोबाइल भी बरामद किए हैं जिनके माध्यम से अन्य लोगों की भी पतासाजी की जा रही है। निश्चित तौर पर पुलिस ने बेजुबान मवेशियों की जान इन जल्लादों के चंगुल से बचाई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Share This Article