युवक को डंडा मारने वाले टीआई पर गिरी गाज, सूरजपुर एसपी ने किया लाइन अटैच

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवक को डंडा मारने वाले टीआई पर गिरी गाज, सूरजपुर एसपी ने किया लाइन अटैच

सूरजपुर में कोतवाली टीआई बसंत खलखो का वीडियो वायरल होने के बाद गाज गिरी है. उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है. लाइन अटैच का यह आदेश एसपी राजेश कुकरेजा ने जारी किया है. दरअसल, युवक पर लाठी बरसाते हुए निरीक्षक खलखो का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोगों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है. इस वीडियो में पुलिस वाले दो स्कूटी सवार को रोकते हैं और पीछे बैठे युवक को स्कूटी से उतरने कहता है. इसके बाद टीआई उसकी लाठी से जमकर पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. इसे देखकर स्कूटी चालक फरार हो जाता है. इस दौरान पीछे बैठा शख्स एक कागज दिखाता है. इसके बावजूद उसे लाठी से पीटा गया

Share This Article