पैसे की लालच में दोस्त ने ही की रेत घाट मुंशी की हत्या

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पैसे की लालच में दोस्त ने ही की रेत घाट मुंशी की हत्या

कमल दुसेजा,बिलासपुर: बीते 22 मई को  कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासा ताल के सामने नदी किनारे रेत घाट में एक अधेड़ की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसकी धारदार हथियार और पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी. पुलिस जांच के दौरान  तीस लोगों से पूछताछ किया गया, तभी मुखबिर से पुलिस को  कोनी पेट्रोल पम्प के पास रहने वाले ओमप्रकाश उर्फ़ प्रकाश पटेल के साथ एक नाबालिग लडके को घटना दिनांक की रात 10 बजे एक साथ  घूमते देखे जाने  की सुचना  मिली.पुलिस ने जब दोनों से  पूछताछ की तो पता चला कि मृतक सत्येन्द्र सिंह  का नाबालिग लडके से पुरानी जान पहचान थी. मृतक नाबालिग के किराना दूकान सामान खरीदने के लिए जाया करता था और साथ ही नाबालिग को छोटी-मोटी खाने-पीने  की पार्टी भी देता था. मृतक के पास ज्यादा पैसा देखकर नाबालिग की नीयत बिगड़  गयी और वह ओमप्रकाश के साथ मिलकर मृतक को लूटने का प्लान बनाया.

21 मई की रात दोनों ने एक मत होकर मृतक  के पास रेत घाट पहुंचे और मौका देखकर वहां रखे चाकू एवं पत्थर से  नाबालिग ने सत्येन्द्र के सिर और गले  पर वार किया. उसके बाद  ओमप्रकाश ने भी वार किया.  मृतक के  टॉर्च को नाबालिग और मोबाइल को  ओमप्रकाश अपने पास रखकर वहां से फरार हो गए.  इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली.

Share This Article