सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के छोटे भाई की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के छोटे भाई की मौत

राकेश खरे, बिलासपुर से कोरबा आते समय सड़क दुर्घटना में छुरी निवासी कांग्रेस नेता व इंटक के प्रदेश महासचिव कोसा हाउस के संचालक नरेश देवांगन के छोटे भाई हरीश देवांगन 38 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। हरीश की धर्मपत्नी मंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरीश देवांगन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव थे । बिलासपुर के अपोलो में इनका उपचार हो रहा था और कोरोना से ठीक होने के बाद कार में सवार होकर वापस घर छुरी लौट रहे थे। दूसरी कार में नरेश और उनके परिजन सवार होकर आ रहे थे। नरेश की गाड़ी आगे निकल गई थी जबकि हरीश पत्नी सहित पीछे वाली कार से आ रहा था।थाना बेलतरा क्षेत्र अंतर्गत बेलपारा मुख्य मार्ग पर सुबह 11-12 बजे के मध्य एक अज्ञात ट्रेलर ने हरीश की कार क्रमांक सीजी-12एक्यू-8005 को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चला रहे हरीश की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी पत्नी मंजू देवांगन को गंभीर चोंटे आई हैं।जिन्हें रतनपुर स्वास्थ्य केंद से सिम्स रेफ़र कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही छुरी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Share This Article