भेंट-मुलाकात: CM बघेल ,,, अधिकारी की बैठक लेकर विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भेंट-मुलाकात: CM भुपेश बघेल ,,, अधिकारी की बैठक लेकर विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे

मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से पहले बीजापुर जिला मुख्यालय में अधिकारी की बैठक लेकर विकास कार्याें की समीक्षा एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे.

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मई को सुबह 10 बजे बीजापुर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्याें की समीक्षा करने के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे.

मुख्यमंत्री 11.05 बजे बीजापुर से हेलीकॉप्टर से नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री यहां आमजनता से भेंट-मुलाकात, शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का फीडबैक लेने के बाद कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मर्दापाल में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे.

मुख्यमंत्री इसके बाद बस्तर विकासखण्ड के ग्राम भानपुरी में अपरान्ह 4 बजे से 4.45 बजे तक जनसामान्य से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने के बाद वहां से हेलीकाप्टर से शाम 5.50 बजे रायपुर लौट आएंगे.

Share This Article