छत्तीसगढ़ में कोरोना: 12 हजार 666 नए केस, 190 लोगों की मौत,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में कोरोना: 12 हजार 666 नए केस, 190 लोगों की मौत,

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तबाही मचा रही है. ये रफ्तार ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में कोरोना के रविवार को 12 हजार 666 मरीज सामने आए हैं. जबकि 190 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत भरी खबर ये है कि 11 हजार 223 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 5 लाख 21 हजार 217 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 7 हजार 310 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 23 हजार 835 है. जबकि आज 41 हजार 150 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है

रायपुर जिले में अकेले 1639 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 1355, राजनांदगांव में 661, बिलासपुर में 988, कोरबा में 791, बेमेतरा में 476, कवर्धा में 299, धमतरी में 290, बालौदाबाजार में 706, महासमुंद में 402, गरियाबंद में 324, सरगुजा में 319, रायगढ़ में 761, जांजगीर में 680 कोरोना मरीज मिले हैं.रायपुर में कोरोना वायरस से रविवार को 44 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 35, दुर्ग में 21, राजनांदगांव में 9, बालोद में 13, धमतरी में 12, कोरबा में 14, जांजगीर में 8, सरगुजा में 7 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

Share This Article