मुंगेली :-. अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोर-शोर से किया जा रहा है।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महोत्सव की तैयारी हेतु गरबा अभ्यास शिविर सरस्वती शिशु मंदिर, बड़ा बाजार, मुंगेली में शुरू हो गया है, जो 20 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस शिविर में प्रतिभागियों को गरबा के विभिन्न स्टेप्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अभ्यास शिविर के पश्चात 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पंडरिया रोड, मुंगेली में किया जाएगा।
इस गरबा महोत्सव में गरबा ट्रेनर के रूप में समप्रीत कौर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

कार्यक्रम का आयोजन अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पाठक जी, प्रदेश सचिव श्रीमती मंजुला शर्मा जी, सचिव श्रीमती कल्पना मिश्रा जी एवं श्रीमती रश्मि तिवारी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।


