प्रो. वाजपेयी एयू के नए कुलपति, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में बतौर कुलपति देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं विद्वान प्रोफेसर अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी की नियुक्ति की गई है। शहर के शिक्षाविदों ने इनकी नियुक्ति को स्वागत योग्य बताया है। प्रोफेसर वाजपेयी का छत्तीसगढ़ से विशेष नाता रहा है, इनकी शिक्षा का प्रारंभिक काल और करियर की शुरुआत यहीं से हुई। प्रोफेसर वाजपेयी का बिलासपुर से विशेष लगाव रहा है। अतः इनके कुलपति बनने पर सीयू के पत्रकारिता विभाग की संस्थापक विभागाध्यक्ष डॉ गोपा बागची ने बधाई दी और प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ के शिक्षाजगत में प्रोफेसर वाजपेयी का जुड़ना सकारात्मक संकेत है, अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रो वाजपेयी हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए शिमला में आयोजित अकादमिक कॉन्फ्रेंस में डॉ बागची को मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित कर चुके हैं। इसी दौरान हिमाचल राज्य सेवा आयोग के चेयरमेन ने डॉ बागची की कार्यशैली, पत्रकारिता के क्षेत्र में नई दृष्टिकोण और युवा पीढ़ी के लिए इनके प्रेरक कार्यों को सराहा था।

Share This Article