शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत के बाद से था फरार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव का ही एक युवक नरेंद्र खूंटे से उसकी 2019 में जान पहचान हुई थी, तब युवक द्वारा प्यार मोहब्बत का ख्वाब दिखाकर उसके नजदीक आने लगा, फिर शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाकर शारिरिक संबंध बनाने लगा, यह सिलसिला लगभग 1 साल तक चलता रहा, इस बीच युवती गर्भवती हो गई तब युवक ने युवती से शादी नही करने की बात कही, इस बात से युवती ने अपने साथ धोखा होने का अहसास हुआ, युवती सीधे थाने पहुँची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जैसे ही युवक को इस शिकायत की जानकारी मिली वह फरार हो गया, लगातार तलाश के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आखिरकार युवक को ग्राम धूमा से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ दर्ज अपराध के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article