2 करोड़ का कबाड़ जब्त: 11 वाहनों में स्क्रैप और आयरन पैलेट लोड वाहन गोदाम में पकड़ाया, कबाड़ियों के तीन अलग अलग ठिकानों पर दाबिश

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

200 टन से अधिक का कबाड़ पुलिस को मिला, जिसका दस्तावेज मांगा गया हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कबाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें दो करोड़ रूपए से अधिक का कबाड़ पुलिस ने जब्त किया है। मामले में पुलिस द्वारा फरार दो गोदाम संचालको को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है।

मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला क.जिसके बाद पुलिस की अलग अलग टीम ने तीनों क्षेत्र के कबाड़ में दबिश दी। जहां गढ़उमरिया रोड स्थित कबाड़ गोदाम में जूटमिल पुलिस को पता चला कि गोदाम नाजिम अली का है। इसके बाद पुलिस ने यहां जांच की तो इस गोदाम में 2 ट्रेलर में स्पंज आयरन (पायलट गोली), 2 माजदा वाहन तथा 6 ट्रक में अलग अलग कई तरह के स्क्रेप जिसमें तार के टुकड़े, लोहे के कबाड़ लोड मिला।

जिसमें करीब 200 टन कबाड़ मिला। गोदाम में पूछताछ में उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था। ऐसे में पुलिस ने उसे जब्त करते हुए कबाड़ लोड वाहनों को पुलिस लाईन में खड़ी करा दिया है और गोदाम में मौजूद अफताब से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गोदाम के संचालक नाजिम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कबाड़ गोदाम में 11 वाहनों में लोड मिला कबाड़, जिसका दस्तावेज नहीं थालाखा में 2 टन से अधिक का मिला कबाड़ कोतवाली पुलिस पूंजीपथरा रोड स्थित लाखा के कबाड़ गोदाम पहुंची। जहां जांच करने में पता चला कि सत्येन्द्र विश्वकर्मा का गोदाम है और वह फरार है। पुलिस को यहां जांच में 2 टन 650 किलो कबाड़ की जब्ती की गई।

इसके बाद गोदाम संचालक के नाम से नोटिस जारी कर दस्तावेज थाना लाने व नोटिस का जवाब देने कहा गया है। जिसमें पुलिस का कहना है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।गढ़उमरिया रोड स्थित गोदाम में कबाड़ से भरी वाहनों को जब्त कर पुलिस लाईन में लाया गयाजोगीडीपा के कबाड़ गोदाम में भी नहीं था दस्तावेज कोतवाली पुलिस ने इंदिरा नगर जोगीडीपा स्थित कबाड़ गोदाम में जांच की, तो यहां गोदाम संचालक मोहम्मद आरिफ मिला, जिससे गोदाम में खड़ी कबाड़ लोड पिकप के संबंध में दस्तावेज मांगा गया, तो कोई दस्तावेज नहीं मिला।

ऐसे में पुलिस ने 1500 किलो अवैध कबाड़ को जब्त करते हुए गोदाम संचालक आरिफ व पिकप चालक पिंटू यादव के खिलाफ धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस, 303 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।दो करोड़ से अधिक का कबाड़ इस संबंध में प्रभारी सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि तीन अलग अलग कबाड़ गोदाम में छापा मारा गया। जहां 200 टन से अधिक व लगभग 2 करोड़ रूपए से अधिक का कबाड़ जब्त किया गया है।

मामले में फरार दो गोदाम संचालको को नोटिस जारी कर सप्ताह भर के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article