राज्यपाल ने लोहारीडीह मामले को लिया संज्ञान..!
सरकार से रिपोर्ट मांगी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर– छत्तीसगढ़ के जिला कर्वधा के लोहारीडीह गांव में हुए अग्निकांड के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा गांव के ही 33 महिलाओं को बर्बरता पूर्वक निर्वस्त्र करके बेदम पिटाई किया गया था। तत्पश्चात् उन्हें दुर्ग महिला जेल में बंद कर दिया गया था, जिसकी इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्वतः संज्ञान में लेकर अपनी टीम के साथ महिला जेल दुर्ग का निरीक्षण किया था। जिस पर महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा इस पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर सम्पूर्ण गोपनीय दस्तावेज ई मेल के माध्यम से भेजा गया था।

छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने अस्वस्थयता से ठीक होने के तुरंत पश्चात् लोहारीडीह मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा कार्यवाही पश्चात् छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एवं राज्यपाल सचिवालय को अवगत कराने का दिया निर्देश।

Share This Article