महिला एवं बाल विकास विभाग व चाईल्ड लाईन इंडिया फाऊंडेशन के सहयोग से ग्राम गिधा में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गय

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली – मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग व चाईल्ड लाईन इंडिया फाऊंडेशन के सहयोग से आस्था समिति के द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2021 को ग्राम गिधा, जिला – मुंगेली छत्तीसगढ़ में मानसिक स्वास्थ्य मनो – सामाजिक समर्थन विषय पर 11 से 18 वर्ष किशोरी बालिकाओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । चाईल्ड लाईन टीम द्वारा किशोरी बालिकाओं को बताया गया कि कोरोना संक्रमण और तालाबंदी के दौरान बच्चों के मनो मस्तिष्क में विशेष प्रभाव पड़ा है। जिसे सामान्य अवस्था में लाने के लिए चाईल्ड लाईन टीम द्वारा सरकार के निर्देशानुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य मनोसामाजिक समर्थन के अंतर्गत बच्चों के दो वर्गों में गतिविधियां किया जा रहा है। जिसमें 06 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए पृथक गतिविधि, 11 से 18 वर्ष तक बच्चों के लिए पृथक गतिविधि बताई गई हैं। इस तकनीकी सहायता उपकरण में बच्चों के मनोसामाजिक समर्थन के लिए बच्चों के मानसिक तनाव, उतेजनाओ को नियंत्रित करने के लिए मंडला पध्दति जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता की गतिविधियां दी गई। चाईल्ड लाईन टीम द्वारा बच्चों के मानसिक, स्वास्थ्य, तनाव, भय, चिंता, उपेक्षा, हताशा, एकाकीपन, गुस्सा, जैसे भावनात्मक विषयों पर किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षत किया गया ।
कार्यक्रम मे उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, टीम मेम्बर निशा यादव, लक्ष्मी नारायण सोनवानी, वालेंटियर दिपीका बारला एवं किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति रहे।

Share This Article