दो आई.वी.एफ. क्लिनिक और दो डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द करने हेतु छतीसगढ़ महिला आयोग करेगा अनुशंसा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर / छतीसगढ़ राज्य महिला आयोग में एक आवेदिका ने आवेदन प्रस्तुत किया था कि आई.वी.एफ हॉस्पिटल द्वारा उसे मातृत्व सुख का झांसा देकर लाखों रूपये लूट लिया गया। जबकि आवेदिका के 11 भ्रूणों को अस्पताल ने अपने लापरवाही के चलते नष्ट कर दिया गया। आवेदिका ने बताया कि उसका 18 लाख रू. कुल मां बनने की चाह में आई.वी.एफ. अस्पताल खर्च हुए। इस पूरे मामले को महिला आयोग द्वारा विस्तार में कई दौर की विस्तृत सुनवाई किया गया। सभी पक्षों को सुनने के पश्चात् आयोग ने निम्न बिंदुओं पर अपना फैसला सुनाया-

आई.वी.एफ द्वारा मातृत्व सुख का झांसा देकर बेतहाशा पैसों की लूट चल रही

1. एक माह के अंदर अनावेदिका क्र. 1, आवेदिका को भ्रूण प्रत्यारोपण कर मां बनने की प्रक्रिया प्रारंभ करें।

2. भ्रूण प्रत्यारोपण नही किये जाने की दशा में अनावेदिका क्र. 1 आवेदिका के हुए खर्च 18 लाख रू. एवं 2,80,000 रू. वापस करें।

3. अनावेदिका क्र. 2 भी 2,80,000 रू. की देनदारी में संयुक्त रूप से जिम्मेदार होगी।

4. आयोग के द्वारा दिये गये आदेश का अनावेदिकागणों द्वारा अपालन की दशा में, उनके दोनों क्लिनिक का लाइसेंस समाप्त किये जाने की अनुशंसा ऑल इण्डिया मेडिकल काउंसिल नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल काउंसिल व सचिव स्वास्थ्य विभाग राज्य शासन छत्तीसगढ़ को पत्र प्रेषित किया जायेगा।

डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द करने हेतु महिला आयोग करेगा अनुशंसा

दोनो अनावेदकगण मिलकर आवेदिका को 2,80,000 रू. संयुक्त रूप से 1 माह के अंदर आयोग के समक्ष देवें तथा अनावेदिका क्र. 1 आवेदिका का भ्रूण प्रत्यारोपण करें, नहीं करने की दशा में 18 लाख रू. आवेदिका को वापस करें। नहीं किए जाने की दशा में आयोग के अनुशंसा क्रमांक 4 का क्रियान्वयन हेतु पत्र आयोग की ओर से केंद्र सरकार को प्रेषित कर दिया जायेगा तथा प्रकरण का अंतिम निराकरण भी कर दिया जायेगा। महिलाएं मां बनने की चाह में आई.वी.एफ. अस्पताल जाती है। जहां पर उन्हें मां बनने के सुनहरे सपने दिखाकर अस्पताल द्वारा लाखों रू. लिया जाता है। ऐसे में आयोग द्वारा शासन एवं ऑल इण्डिया मेडिकल काउंसिल को अनुशंसा किया जायेगा कि ऐसे अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए। जरूरत पडने पर इन अस्पतालों का लाइसेंस भी रद्द किया जाए- डॉ. किरणमयी नायक (अध्यक्ष), छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग

Share This Article