शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने के 9 आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 9 ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महासमुंद का आरोपी भी शामिल है।

आरोपी महासमुंद, बिलासपुर, रायपुर, पुणे में छिपे हुए थे। आरोपियों महासमुंद जिले के अलावा कई जगहों में लोगों से ठगी किए थे। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, भिलाई समेत कई थानों में मामला दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के 3 करोड़ से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों लगातार खोजबीन की रही थी। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की सिम को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये लोगों को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करते थे और कुछ दिनों बाद फरार हो जाते थे। इसके लिए कई जगहों में किराया का मकान भी लिए थे। जहां फर्जी आईडी देते थे। इसके चलते पुलिस को खोजने मंे दिक्कतें हो रही थी।

कई प्रार्थियों के पैसों को बैंक की मदद से होल्ड कराया गया है। प्रकरण में रविंदर सिंह चावला पिता ज्ञानसिंह चावला (53) वर्ष पंजाबी कॉलोनी महासमुंद, दीपक टीलवानी पिता सुदामा लाल टीलवानी (31) महावीर नगर न्यू राजेंद्र नगर रायपुर, तरुण उर्फ रौनक नचरानी पिता राजेश नचरानी (24) आनंद नगर तेलीबांधा को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article