Bijapur news “तेन्दुपत्ता तोढ़ाई के नगद भुगतान की माँग को लेकर जांगला क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेन्दुपत्ता तोढ़ाई के नगद भुगतान की माँग को लेकर जांगला क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन…!

बीजापुर जिले में तेंदूपत्ता तोढ़ाई कार्य होना है वहीं दूसरी और तेंदूपत्ता तोढ़ाई के बाद नगदी भुगतान की माँग जंगला क्षेत्र के ग्रामीण कर रहे है। नगदी भुगतान की माँग को लेकर गुरुवार को बीजापुर के MLA विक्रम मंडावी से उनके भैरमगढ़ स्थित आवास पर मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। MLA विक्रम मंडावी को सौंपे गए ज्ञापन में जंगला क्षेत्र के ग्रामीणों की माँग है कि “बीजापुर ज़िला संवेदनशील एवं दुर्गम इलाक़ा होने के कारण बैंकों की कमी है, तेंदूपत्ता तोढ़ाई ग्रामीणों के आय का मुख्य स्रोत है, बैंक अधिक दूरी पर होने के कारण भुगतान को लेने बैंक जाना संभव नहीं है इसलिए तेंदूपत्ता का नगद भुगतान हो।”

MLA विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों की माँग को सरकार के संज्ञान में लाने की बात ग्रामीणों से कही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पोदिया, रामलू पोयाम, बुधराम पोयाम, आयतू, रामू कुहरामी, चैतराम कोवासी, सोनधर कोवासी, मनीराम, भूपेन्द्र कोरसा और रमेश बेंजाम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article