CG : CRPF अफसर की बेलोरो पेड़ से टकरायी, कमांडर की हालत नाज़ुक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

कोंडागांव 11 जून 2024। कोंडागांव से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव के पास एक बोलेरो पेड़ से टकरा गयी।

घटना में कोबरा 201 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर दिनेश यादव की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक कोबरा 201 के अधिकारी व जवान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रही बस के कट मारने से यह हादसा हुआ।

सिटी कोतवाली की घटना है। हादसे की सूचना मिलते बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Share This Article