CM साय आज नालंदा परिसर का करेंगे भूमिपूजन: रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगी लाइब्रेरी, कैफेटेरिया और 24 घंटे फ्री वाई-फाई की सुविधा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में नालंदा परिसर बनने के बाद कुछ इस तरह नजर आएगाछत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नालंदा परिसर रायगढ़ में निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 42 करोड़ 56 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे।

यह एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी। इसमें वह सारी सुविधाएं होंगी, जो बड़े शहरों और विश्वविद.रायगढ़ के मरीन ड्राइव के पास इसका निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। नालंदा परिसर स्मार्ट लाइब्रेरी और स्टडी जोन होगा। हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा यहां मिलेगी।

बताया जा रहा है कि 24 घंटे वाई-फाई और इंटरनेट की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी।मिनी स्टेडियम में भूमिपूजन और लोकापर्ण कार्यक्रम ।किड्स लाइब्रेरी भी अलग से होगी तैयार सिविल सेवा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, CLAT की तैयारी के साथ-साथ मैथ ओलंपियाड की भी किताबें होंगी।

करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 5वीं कक्षा के बाद नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए बच्चों की तैयारी में मदद के लिए अलग से किड्स स्टडी जोन और किड्स लाइब्रेरी तैयार की जाएगी।जहां उनके पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।

कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। 135 करोड़ 9 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नालंदा परिसर सहित रायगढ़ में 135 करोड़ 9 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 97 करोड़ 51 लाख रुपए के 69 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख रुपए के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।नालंदा परिसर के साथ ही छाल में तहसील भवन, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 50 सीटर छात्रावास निर्माण, तमनार अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर भवन निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

3 KM का क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित मुख्यमंत्री के रायगढ़ प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड लाल मैदान, डिग्री कॉलेज और कार्यक्रम स्थल के 3 किलोमीटर के आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Share This Article