मुंगेली क्रिसमस के एक दिन पहले मसीही समाज के युवाओं ने प्रभु येशु के जन्म संदेश को लेकर रैली निकालीl

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिसमस के एक दिन पहले मसीही समाज के युवाओं ने प्रभु येशु के जन्म संदेश को लेकर रैली निकालीl इस रैली में बच्चे, युवा वर्ग और बड़े बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl रैली के दौरान कुछ लोगों ने सांता क्लॉस का ड्रेस पहन कर बच्चों के संग खुब मस्ती की और सभी को चॉकलेट बांटेl

प्रभु येशु के जन्म संदेश की रैली का शहर के विभिन्न चौक-चौराहो पर आम जनो ने स्वागत किया

रैली के दौरान मसीही समाज के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क और सेनीटाईजर का उपयोग कियाl इस रैली के माध्यम से मसीही समाज के लोगों ने शहर के चौक-चौराहों पर प्रभु येशु के जन्म का संदेश दियाl रैली के बाद चर्च कैंपस में विश्व संकट कोरोना और अन्य जानलेवा वायरस से विश्व भर के लोगो को सुरक्षित रखने के

लिए विशेष प्रार्थना की गईl बता दें कि कल मसीही समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस हैl 25 दिसंबर को प्रभु येशु ने जन्म लिया था, इस लिए इस दिन को समाज के लोग क्रिसमस के रूप में मनाते हैl

Share This Article