उप-राष्ट्रपति आएंगे रायपुर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्योत्सव के अलंकरण समारोह में होंगे शामिल धनखड़, MP के CM मोहन यादव आएंगे शुभारंभ में

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर आ रहे हैं। 6 नवंबर को वो राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी। CM साय ने बताया कि उप राष्ट्रपति राज्योत्सव के अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।.मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्घाटन के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम नवा रायपुर के ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीपावाली के कारण आयोजन को आगे बढ़ाया गया है।उप राज्यपाल करेंगे अलंकरण समारोह में शिरकत।5 नवंबर को सभी जिलों में कार्यक्रम सरकार ने सभी कलेक्टर्स को कहा कि, जिला मुख्यालयों पर 5 नवंबर को एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की परफॉर्मेंस होंगी।

1 नवंबर से 6 नवंबर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसदों, विधायक, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। 6 नवंबर को अलंकरण समारोह 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी राज्योत्सव स्थल पर कई विभागों की तरफ से प्रमुख विभागीय योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। निजी संस्थानों और पीएसयू संस्थानों के लिए भी हैंगर बनाया जाएगा। कृषि और जल संसाधन विभाग भी प्रदर्शनी लगाएगी। प्रदर्शनी में विभागों की नई योजनाएं प्रमुखता से दिखाए जाएंगे।शिल्पग्राम, फूड कोर्ट, फैन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र राज्योत्सव आयोजन स्थल पर शिल्पग्राम, फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यहां ट्राइबल फूड भी उपलब्ध होगा।

बच्चों के लिए फन पार्क भी बनाया जाएगा, जहां कई झूले होंगे।राज्योत्सव का नाम बदला गया बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवंबर 2000 को हुआ था। हर साल इसी दिन राज्योत्सव मनाया जाता है। इस बार ‘अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन @2047’ नाम के इस कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगेंगे। प्रदेश सरकार ने एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि 2047 तक कैसे प्रदेश में विकास के काम होंगे।

Share This Article