BIG BREAKING : सारागांव के कबीर कंप्यूटर्स में चोर ने बोला धावा, दुकान  विधानसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार की बताई जा रही है

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

BIG BREAKING : सारागांव के कबीर कंप्यूटर्स में चोर ने बोला धावा, दुकान विधानसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार की बताई जा रही है

भूपेंद्र देवांगन, संवाददाता

जांजगीर चांपा, 28 मई 2022,
मिली जानकारी अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के गृहग्राम सारागांव में संचालित कबीर कम्प्यूटर्स पर बीती रात चोर ने धावा बोल दिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। चोर किस तरह अपने बेग से सामान निकालकर आलमारी पर हाथ साफ कर रहा है, यह स्पष्ट नजर आ रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। चांपा टीआई मनीष
परिहार ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने चोरी हुए कमरे में जाकर छानबीन की। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चोर जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। इधर, दुकानदार विधानसभा अध्यक्ष का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस लिहाज से भी पुलिस पर चोर को पकड़ने का दबाव काफी हद तक बढ़ गया है।

Share This Article