देवेंद्र के परिवार से मिले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष: आज जेल में MLA से मुलाकात करेंगे उदय भानु, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। उदय कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से सुबह 10 बजे मिलने रायपुर सेंट्रल जेल जाएंगे। रविवार को ही उन्होंने भिलाई जाकर देवेंद्र के परिजनों से मुलाकात की थी।

उदय भानु शपथ ग्रहण के बाद सीधे अपने पुराने साथी देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे हैं। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में दोनों साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में अध्यक्ष के पद पर उदय भानु की नियुक्ति हुई है। जिसके बाद उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। देवेंद्र का नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पैनल में था।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव पिछले दो महीने से जेल में बंद हैं।आकाश शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार भीउदय आज रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रत्याशी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। जनता को भाजपा सरकार की नाकामियां बताते हुए आकाश के पक्ष में वोट मांगेंगे।17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदा बाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदा बाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदा बाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।वहीं, बलौदा बाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

3 मामलों की एक साथ चल रही जांचदेवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था।देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं।

लिखित में भी दिया है कि जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर ले लें।क्या है बलौदाबाजार हिंसा15 मई को सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

इसके बाद कार्रवाई की मांग उठी और लगातार लोकल स्तर पर प्रदर्शन हुए।19 मई को पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नल-जल योजना कार्य में ठेकेदार पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए शराब के नशे में आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी लेकिन इस कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे।इस बीच 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान अचानक से लोग उग्र हो गए और बवाल बढ़ता चला गया। हिंसा के दौरान कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी की गई। कई गाड़ियां जला दी गई।

इसके बाद कई जनप्रतिनिधि समेत करीब 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई।प्रदर्शन में एक वीडियो सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव भी शामिल दिखे। इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। एक बार वे पूछताछ के लिए बलौदाबाजार भी पहुंचे। इसके बाद 17 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

Share This Article