देवेंद्र के परिवार से मिले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष: मां, पत्नी और परिवार के लोगों बढ़ाया ढांढस

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक देवेंद्र यादव की मां का ढांढस बंधाते चिबपिछले लगभग दो महीने से जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के दुखी परिवार से मिलने रविवार रात यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक की मां पुष्पा यादव, पत्नी श्रुतिका, बड़े भाई धर्मेंद्र यादव सहित.राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने विधायक देवेंद्र की मां का ढांढस बंधाया और जल्द ही देवेंद्र के जेल से छूटने की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीति नहीं बदला नीति कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव की लोकप्रियता और उनके बढ़ते कद को देख भाजपा की प्रदेश सरकार उनके खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है।

पार्टी के पदाधिकारियों और युवा नेताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की विधायक के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। इसके बाद भी उन्हें जेल में रखा गया है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ पुलिस ये साबित कर रही है कि उनके लिए किसी भी मामले में चालान पेश करने के लिए 60 दिन का समय भी कम पड़ रहा है।

देवेंद्र यादव के न्यायिक अभिरक्षा में ऱखे हुए 60 दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन पुलिस अपना चालान प्रस्तुत नहीं कर पा रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े सहित, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी सहित प्रदेश युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी वहां मौजूद रहे।

विधायक देवेंद्र के भाई, मां और पत्नी सहित परिवार से मिलेमां ने भेंट की संविधान की प्रतिइस मौके पर विधायक देवेंद्र की माता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संविधान की एक प्रति भी भेंट की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है।

उसको गलत तरीके से परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Share This Article