छत्तीसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली घायल- डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हुआ है, जिसे जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल नक्सली को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

मामला जिले के भैरमगढ़ थान.जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ के जंगल में माटवाड़ा LOS कमांडर अनिल पुनेम, हूंगा मड़काम समेत 10 से 12 की संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद DRG के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था।

वहीं जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला था।25 मिनट तक हुई थी मुठभेड़पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक गोलीबारी हुई। नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां एक माओवादी घायल मिला।

जिसकी शिनाख्त बेलचर आरपीसी कमेटी सदस्य राकेश कुमार ओयाम (20) के रूप में की गई। जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।नक्सली के खिलाफ 4 मामले दर्जजिसके बाद घायल नक्सली को पहले बीजापुर के अस्पताल लाया गया। फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

फिलहाल घायल नक्सली की स्थिति ठीक है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव की माने तो घायल नक्सली के खिलाफ जिले के मिरतुर और जांगला थाना में 4 अपराध दर्ज हैं।

Share This Article